Site icon Dainik Savera Times

Kangana Ranaut की फिल्म ‘Tejas’ का Teaser हुआ रिलीज, इस दिन Theaters में होगी रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म तेजस का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म तेजर के टीजर में कंगना एयरफोर्स पायलट तेजस गिल के रोल में नजर आ रही हैं।टीजर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि कंगना एयरफोर्स पायलट की ड्रेस पहनती हुई एक जुनून और जज्बे के साथ बाहर निकलती हैं।

इस दौरान वॉइसओवर में कहा जाता है ‘जरूरी नहीं हर बार बातचीत हो, जंग के मैदान में जंग होनी चाहिए। कि हो गया है मेरे वतन पर बहुत सितम। अब तो आकाश से आग नहीं, बारिश बरसनी चाहिए। भारत को छेड़ोगे, तो छोड़ेंगे नहीं।’ सर्वेश मेवारा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तेजस’ रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Exit mobile version