Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Manoj Bajpayee’ की फिल्म भैयाजी का टीजर हुआ रिलीज, एक्टर का दमदार अवतार आया सामने

March 21, 2024

‘Manoj Bajpayee’ की फिल्म भैयाजी का टीजर हुआ रिलीज, एक्टर का दमदार अवतार आया सामने

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी की आने वाली फिल्म भैयाजी का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म भैय्या जी की कहानी वर्ष 2014 में बिहार के सीतामंडी में सेट है। भैया जी’के टीजर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि एक खंडहर के आगे सुनसान इलाके में भीड़ जमा है।भीड़ के बीच में कोई है जो बेहोश पड़ा है। उसे मारने की बात हो रही है,लेकिन कोई हिम्मत कर के आगे नहीं बढ़ रहा। इस बीच उनमें से एक लोहे के रॉड के साथ आगे बढ़ता है। लेकिन वह हमला करने ही वाला होता है कि उस बेहोश पड़े इंसान के पैरों में हरकत होती है।

इस बीच भैया जी यानी मनोज वाजपेयी की आंखें खुल जाती हैं और लोग डर से भागने लगते हैं।वह उठकर खड़े होते हैं और एक भाग रहे बदमाश के हाथ से बीड़ी लेकर होठों पर सुलगाते हैं। मनोज वाजेपेयी कहते हैं निवेदन नहीं नरसंहार होगा, नरसंहार। मनोज बाजपेयी ने कहा, भैया जी को एक ऐसा किरदार बनाना था जिसे दर्शक आसानी से भूल न सकें, खासतौर पर तब से जब ये मेरी फिल्म इंडस्ट्री में मेरी 100वीं फिल्म है।

मुझे खुशी है कि मुझे‘बंदा’की टीम के साथ दोबारा काम करने का मौका मिला। हमने इस किरदार और फिल्म को बनाने का खूब आनंद लिया। हमें यकीन है कि दर्शक फिल्म के हर सेकंड को पसंंद करेंगे। फिल्म भैयाजी के निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की हैं। फिल्म भैयाजी मनोज बाजपेयी के फिल्मी करियर की 100वीं फिल्म है।फिल्म‘भैया जी’का निर्माण विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, समीक्षा ओसवाल, शैल ओसवाल, शबाना रजा बाजपेयी और विक्रम खाखर ने किया है। यह फिल्म 24 मई 2024 को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें