Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनाक्षी सिन्हा और यो यो हनी सिंह के गाना कालास्टार’ का टीजर हुआ रिलीज

September 26, 2023

सोनाक्षी सिन्हा और यो यो हनी सिंह के गाना कालास्टार’ का टीजर हुआ रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह के गाना कालास्टार’ का टीजर रिलीज हो गया है। सोनाक्षी सिन्हा और यो यो हनी सिंह नौ साल बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे। वर्ष 2014 में ‘देसी कलाकार’ सॉन्ग में सोनाक्षी सिन्हा और यो यो हनी सिंह को लोगों ने काफी पसंद किया था।

अब ‘देसी कलाकार’ के दूसरा भाग ‘कालास्टार’ का टीजर आउट हो गया है। टीजर में सोनाक्षी सिन्हा, यो यो हनी सिंह के माथे पर बंदूक ताने नजर आ रही हैं। ‘देसी कलाकार’ सॉन्ग की कहानी के आखिर में हनी सिंह को पुलिस पकड़कर ले जाती है। दूसरे चैप्टर की शुरुआत हुड काउंटी जेल, टेक्सास से होती है।

यो यो ब्लैक गंजी और ऑरेंज पैंट में दिखाई देते हैं। एक ऑफिसर उनको हथकड़ी बांधे ले जाता है।9 साल की सजा के बाद हनी सिंह अपने दोस्त से मिलते हैं। यो यो उन्हीं कपड़ों में बाहर आते हैं जिन कपड़ों में पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया था। वे अपने दोस्त से सोनाक्षी सिन्हा के बारे में पूछते हैं।

दोस्त बताता है कि सोनाक्षी एम्सटर्डम में हैं।3 साल पहले उनकी शादी हो चुकी है। ये सुनकर यो यो एम्सटर्डम जाने की बात करते हैं। वे कहते हैं,’मुझे मेरी गर्ल वापस चाहिए’। टीजर के आखिरी फ्रेम में सोनाक्षी सिन्हा यो यो हनी सिंह के माथे पर बंदूक तानी दिखाई देती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें