Site icon Dainik Savera Times

सोनू सूद की फिल्‍म ‘फतेह’ का टीजर रिलीज, अभिनेता की अदाकारी को पसंद करते दिखें फैंस

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की आने वाली फिल्‍म ‘फतेह’ का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म फतेह में सोनू सूद के साथ जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म फतेह सोनू सूद के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। फिल्म फतेह का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म फतेह का टीजर बेहद खौफनाक है।

टीजर की शुरुआत इस वॉयस ओवर से होती है कि, फतेह तुमनें 40… इतने में फतेह के रोल में दिख रहे सोनू सूद ने बोलते हैं…40 नहीं 50 …’ इसके बाद सोनू सूद एक-एक कर बदमाशों को शूट करते दिख रहे हैं। शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म फतेह साइबर अपराध की जटिलताओं और चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है।

Exit mobile version