Site icon Dainik Savera Times

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ के टीजर ने मचाई धूम, दमदार एक्शन के साथ रिलीज़ होगी फिल्म

शिमला: बॉलीवुड के एक्शन सुपरस्टार सनी देओल एक बार फिर अपने दमदार एक्शन और मसल अवतार में वापस आ गए हैं। हाल ही में उनकी आगामी फिल्म ‘जाट’ का टीजर रिलीज़ हुआ जिसमें धमाकेदार स्टंट्स और हाई.ऑक्टेन एक्शन का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है।

इस टीजर को पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनिया भर में 12500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया जो भारतीय सिनेमा में अब तक का सबसे बड़ा टीजर लॉन्च है। यह टीजर एक बार फिर इस बात का सबूत देता है कि सनी देओल भारतीय सिनेमा के असली एक्शन हीरो क्यों हैं।गोपिचंद मालनेंनी के डायरेक्शन में और मिथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्टरी के प्रोडक्शन के साथ जाट एक्शन जॉनर को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए तैयार है। फिल्म में रंदीप हुड्डा,विनीत कुमार सिंह,सैयामी खेर और रेजिना कासांद्रा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं जो कहानी को और भी मज़बूत बनाएंगे।

टीज़र में संगीत से लेकर तकनीकी पहलुओं तक जाट की टीम में थमन एस के संगीत,रिशी पंजाबी के छायांकन,नविन नूली की एडिटिंग और अविनाश कोल्ला के प्रोडक्शन डिज़ाइन का शानदार मेल है। एक्शन सीक्वेंस के लिए जाने माने नाम आचार्य अनल अरासु,राम लक्ष्मण और वेंकट ने अपनी क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

टीजर इस बात का संकेत है कि ‘जाट’ एक सिनेमाई ब्लॉकबस्टर होगी। जाट अप्रैल 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है

Exit mobile version