Site icon Dainik Savera Times

Vikrant Massey स्टारर फिल्म ‘ब्लैकआउट’ का टीज़र रिलीज़,Anil Kapoor ने सोशल मीडिया पर किया शेयर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने विक्रांत मैसी की आने वाली फिल्म ब्लैकआउट का टीज़र रिलीज़ किया है। कॉमेडी से भरपूर जियो स्टूडियोज और 11:11 प्रोडक्शंस फिल्म की फिल्म ब्लैकआउट का टीजर अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से रिलीज कर दिया है।

विक्रांत मैसी, मौनी रॉय और सुनील ग्रोवर के अभिनय से सजी इस फिल्म के टीजर में अनिल कपूर ने अपनी आवाज़ दी है। इन दिनों विक्रांत मैसी सफलता के शिखर पर है, उन्हें आखिरी बार फिल्म‘12वीं फेल’में देखा गया था, जिसमें उनके अभिनय को दर्शकों से काफी सराहना मिली है। फिल्म‘ब्लैकआउट’के घोषणा के बाद से ही लगातार सुर्खियों मैं हैं।

इस फिल्म का निर्देशन देवांग शशिन भावसार ने किया है।कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। इस फिल्म में सोशल मिडिया सेंसेशन करण सोनावणे और सौरभ घाडगे भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जियो स्टुडियोज प्रस्तुत, 11:11 प्रोडक्शंस फिल्म, ज्योति देशपांडे और नीरज कोठारी निर्मित फिल्म ब्लैकआउट 07 जून 2024 से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी।

Exit mobile version