Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म विद्यापीठ का टीजर रिलीज

August 17, 2023

अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म विद्यापीठ का टीजर रिलीज

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू की आने वाली फिल्म विद्यापीठ का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म विद्यापीठ का ऑफिशियल टीज़र ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। गोविन्दा फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म विद्यापीठ के निर्माता गोविन्दा जी उर्फ रामजीत जायसवाल एवं सह निर्माता शामजीत बरई हैं।

ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन एवं आईफा म्यूजिक वर्ल्ड प्रेजेंट्स फ़िल्म विद्यापीठ के लेखक मनोज पांडेय हैं।फ़िल्म का निर्देशन योगेश राज मिश्रा ने किया है। विद्यापीठ के गीत के बोल आज़ाद सिंह ने लिखे हैं, जिन्हें संगीत से आज़ाद सिंह एवं विशाल सिंह ने सजाया है।अरविंद अकेला कल्लू, प्रियंका सिंह, आरोही भारद्वाज, जितेंद्र सिंह जीतू ने गाने गाये हैं।विद्यापीठ की सिनेमेटोग्राफी रवींद्रनाथ जी ने की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें