Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉलीवुड अभिनेत्री Sushmita Sen की वेबसीरीज ताली का टीजर रिलीज

July 30, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री Sushmita Sen की वेबसीरीज ताली का टीजर रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की आने वाली वेबसीरीज ताली का टीजर रिलीज हो गया है। ‘ताली’ का निर्देशन रवि जाधव ने किया है। ताली में सुष्मिता, गौरी सावंत के रोल में हैं, जो सोशल वर्कर है और किन्नरों के हित के लिए काम करती है। टीजर की शुरुआत दमदार डायलॉग के साथ होती है। गौरी की भूमिका निभा रहीं सुष्मिता कहती हैं। ‘मैं गौरी. जिसे कोई हिजड़ा कहता है, तो कोई सोशल वर्कर. कोई नौटंकी बुलाता है, तो कोई गेम चेंजर। ये कहानी इसी सफर की। गाली से ताली तक. जो लोग अपनी असलियत दिखाने से डरते हैं। वो कभी जीतते नहीं बाबू। स्वाभिमान, सम्मान, स्वतंत्रता, मुझे ये तीनों चाहिए.’ ‘ताली’ जियो सिनेमा पर 15 अगस्त को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें