मुंबई : तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया फिल्म में शाहिद कपूर एक रोबोट वैज्ञानिक की भूमिका निभाते हैं, जो भावनाओं को विकसित करता है और अंत में कृति सेनन के चरित्र, सिफरा, जो एक बेहद बुद्धिमान महिला रोबोट है, से शादी करता है। इस फिल्म में आर्यन अग्निहोत्री (शाहिद कपूर) जो कि एक रोबोटिक्स इंजीनियरिंग है, उसको अंजाने में सिफ्रा नाम की रोबोट से प्यार हो जाता है जो असल में एक रोबोट होती है…जिसको अयान की मासी ने बनाया होता है और आर्यन को बिना बताएं उसके साथ उसका ख्याल रखने भेज देती है आर्यन उसे प्यार करने लगता है उसके लिए फील करना शुरू कर देता है…जब आर्यन को पता चलता है कि सिफ्रा एक रोबोट है उसके बाद क्या होता है ये. आपको फिल्म में पता चलेगा कॉमेडी और इमोशनल का बेहतरी मिक्सचर है ये फिल्म, आप इसको अपने परिवार के साथ और खास कर बच्चों के साथ देख सकते हैं।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित है। दिनेश विजन, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसमें दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी हैं। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ दिल के दर्द को बहुत अच्छी तरह से व्यक्त करता है और हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि इंसानों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बीच भावनात्मक सीमाओं को बनाए रखना कितना महत्वपूर्ण है।
एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म एक हल्के-फुल्के प्रसंग का वादा करती है जो दर्शकों को गुदगुदाएगी। रोबोटिक और रोमांटिक संयोजन एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है। दैनिक सवेरा टाइम्स न्यूज और मीडिया नेटवर्क इस फिल्म को 4 स्टार रेटिंग देते हैं।