Site icon Dainik Savera Times

थलपति विजय की ‘जना नायगन’ हिंदी में बनी ‘जन नेता’, 9 जनवरी 2026 को होगी रिलीज

Thalapathy Vijay film Jan Neta

Thalapathy Vijay film Jan Neta

एंटरटेनमेंट डेस्क: इमोशन और जबरदस्त उम्मीदों से भरे पल में थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इसके हिंदी टाइटल ‘जन नेता’ का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही एक धांसू नया पोस्टर भी रिलीज़ किया गया, जिसमें थलपति विजय और बॉबी देओल आमने–सामने नज़र आते हैं। साथ ही ये कन्फर्म कर दिया गया कि फिल्म की उत्तर भारत में रिलीज़ की जिम्मेदारी ज़ी स्टूडियोज संभालेगा।

नया पोस्टर आग, तबाही और अराजकता से भरे माहौल में विजय और बॉबी देओल के बीच तीखे टकराव को दिखाता है। ये विजुअल साफ इशारा करता है कि ये कहानी सिर्फ मारधाड़ नहीं, बल्कि सत्ता, विचारधारा और विश्वास की टक्कर है, जहां टकराती हैं सोच, जुनून और जिद।

थलपति विजय यहाँ एक सख्त, जमीनी और शांत शक्ति वाले अवतार में नजर आते हैं, जबकि बॉबी देओल का दमदार मिलिट्री-स्टाइल लुक कहानी को और विशाल और टेंशन से भरा बनाता है। हेलीकॉप्टर, विस्फोट और बड़े पैमाने पर तबाही यह संकेत देते हैं कि फिल्म एक बड़े राजनीतिक और राष्ट्रीय कैनवास पर खेली जाने वाली रोमांचक जंग है। सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए केवीएन प्रोडक्शंस ने लिखा- Aavoo together bhaiya bhaiya to witness his one last dance और यहीं से उत्साह और बढ़ गया।

रिलीज़ से पहले ही फिल्म ने कई ओवरसीज़ बाज़ारों में रिकॉर्ड तोड़ प्री-सेल्स दर्ज कर ली हैं, जो साफ दिखाता है कि फिल्म को लेकर क्रेज़ आसमान पर है। क्योंकि ये थलपति विजय की आखिरी फिल्म है, इसलिए फैन्स के लिए ये एक बेहद इमोशनल और स्पेशल रिलीज़ मानी जा रही है। वहीं ज़ी स्टूडियोज के सपोर्ट से हिंदी बाज़ार में भी ये फिल्म विशाल ओपनिंग की पूरी तैयारी में है।

फिल्म के डायरेक्टर एच. विनोथ अपनी दमदार कहानियों और गहराई से बुने नैरेटिव्स के लिए जाने जाते हैं, और यही उम्मीद इस फिल्म से भी की जा रही है, मकसद, असर और जुनून से भरी कहानी। अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत और पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियमणि और नरैन जैसे मज़बूत कलाकार फिल्म के वर्ल्ड को और व्यापक बनाते हैं।

उत्साह को और बढ़ाते हुए फिल्म का ग्रैंड ऑडियो लॉन्च 27 दिसंबर को मलेशिया में होने जा रहा है, जहां जश्न, जोश और भावनाओं का बड़ा धमाका तय है। केवीएन प्रोडक्शंस और प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण द्वारा निर्मित ‘जना नायगन’ (हिंदी में ‘जन नेता’) 9 जनवरी 2026 को दुनिया भर में भव्य रिलीज़ के लिए तैयार है और ये रिलीज़ पोंगल के त्योहार के उत्साह में और रंग भरने वाली है।

Exit mobile version