Site icon Dainik Savera Times

‘Thama’ बनी 2025 की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्म, पहली बार रश्मिका मंदाना संग दिखेंगे आयुष्मान खुराना

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता आयुष्मान खुराना अब एक नए सिनेमाई मुकाम पर पहुंचने जा रहे हैं। उनके करियर की पहली दिवाली रिलीज़ ‘थामा’ को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। यह फिल्म 2025 की दिवाली पर रिलीज़ होने जा रही है और इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स, जो हमेशा अपनी अनोखी और कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों के लिए जानी जाती है।

त्योहार पर हँसी और खुशी लाने का मौका: आयुष्मान की भावनाएं

अपने दिल की बात साझा करते हुए आयुष्मान कहते हैं, “दिवाली मेरे लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अनुभव है। हर साल इस दिन मैं अपने परिवार के साथ थिएटर जाकर फिल्म देखता हूं। इस बार जब मेरी ही फिल्म उस बड़े पर्दे पर दिवाली के मौके पर लगेगी, तो यह सपना सच होने जैसा होगा।”

‘थामा’ को लेकर आयुष्मान का उत्साह उनके शब्दों में साफ झलकता है: “यह मेरे करियर की सबसे बड़ी रिलीज़ है। मैं चाहता हूं कि यह फिल्म लोगों की दिवाली को और भी खास बना दे।”

बड़ी स्टारकास्ट और नई जोड़ी का जादू

फिल्म की एक और खास बात यह है कि इसमें आयुष्मान पहली बार साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। इस नई जोड़ी को लेकर पहले से ही दर्शकों में खासा उत्साह है। दोनों की फ्रेश केमिस्ट्री दिवाली पर दर्शकों को एक नया रोमांच दे सकती है।

फिल्म मेकिंग में है पूरी टीम की जी-जान की मेहनत

आयुष्मान ने यह भी बताया कि ‘थामा’ को एक भव्य अनुभव बनाने के लिए पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है। निर्देशक आदित्य सर्पोटदार, निर्माता अमर कौशिक और दिनेश विजान, सभी का लक्ष्य है कि दर्शकों को एक यादगार और मजेदार फिल्म दी जाए।

दिवाली 2025: सिनेमाघरों में हँसी, उत्सव और आयुष्मान का जादू

बॉक्स ऑफिस पर जब त्योहार और स्टार पॉवर मिलते हैं, तो माहौल खास बन जाता है। ‘थामा’ के साथ आयुष्मान खुराना न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, बल्कि एक बार फिर यह साबित करने को तैयार हैं कि वे एक असली एंटरटेनर हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म दिवाली के रंग में कितना उजाला भरती है।

ये भी पढ़ें : राजस्थान में शाही अंदाज में हुई शादी… IPS केके बिश्नोई ने घुटनों पर बैठकर अंशिका से पहनी वरमाला, देखें वीडियो 

Exit mobile version