एंटरटेनमेंट डेस्क: रियलिटी शो द 50 का ताज बिग बॉस फेम शिव ठाकरे के सिर सज चुका है। शिव ठाकरे सिंगर काका, इन्फ्लुएंसर फैसल शेख उर्फ फैजू, कृष्णा श्रॉफ और रजत दलाल को पछाड़ कर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता बने शव ठाकरे को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए दिए गए हैं।

शो जीतने के बाद शिव ठाकरे ने कहा- यह मेरे लिए 50 का अनुभव बिल्कुल नया था। मैं खुद का एक अलग पहलू दिखाना चाहता था। एक ऐसा पहलू जो मानता है कि अपनी बात सुनाने के लिए आपको चिल्लाने या लड़ने की जरूरत नहीं है। आप दिल से खेल कर और खुद सच्चे रह कर भी जीत सकते हैं। 50 मजबूत खिलाड़ियों के बीच पहले सीजन का विजेता बनना हमेशा याद रखा जाएगा। इससे मुझे बेहद खुशी मिली।

फैन को मिले 50 लाख
शो जीतने पर शिव ठाकरे को ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लाख भी दिए गए हैं लेकिन यह पैसे शिव को नहीं उनके एक लकी फैन को दी जाएगी। यह शो का फॉर्मेट है। विनर के रजिस्टर्ड फॉलोअर्स में से एक चुने गए उनके नंबर 1 फैन को प्राइज मनी दी गई। यह लकी फैन सीताराम प्रह्लाद अघाव हैं।
View this post on Instagram
बता दें रियलिटी शो ‘द 50’ के शुरू में 50 प्रतियोगी थे, जो खेल, सोशल मीडिया, टेलीविजन और मनोरंजन जगत से थे। प्रतियोगियों में करण पटेल, फैसल शेख, दिव्या अग्रवाल, रिद्धि डोगरा, शिव ठाकरे, प्रिंस नरूला, उर्वशी ढोलकिया, कृष्णा श्रॉफ, नेहल चुडासमा, रजत दलाल, लवकेश कटारिया जैसे फेमस चेहरे भी शामिल थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...