Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

The Family Man 3: ‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 का हुआ ऐलान, मनोज बाजपेयी की होगी धमाकेदार वापसी; देखें फर्स्ट लुक

June 26, 2025

The Family Man 3: ‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 का हुआ ऐलान, मनोज बाजपेयी की होगी धमाकेदार वापसी; देखें फर्स्ट लुक

The Family Man 3 Poster: मनोज बाजपेयी की चर्चित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन का दर्शकों को लंबे समय से इंतज़ार था। अब आखिरकार इसका आधिकारिक ऐलान हो गया है जिसके बाद फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं। मंगलवार को प्राइम वीडियो और मेकर्स ने द फैमिली मैन सीजन 3 का पहला पोस्टर शेयर करते हुए इसकी झलक दिखा दी है। साथ ही यह भी बताया कि नया सीजन जल्द ही स्ट्रीम होने वाला है।

मनोज बाजपेयी की फिर होगी दमदार वापसी
सीरीज में श्रीकांत तिवारी के किरदार में मनोज बाजपेयी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शो का पोस्टर रिलीज हो गया है जिसमें मनोज बाजपेयी का लुक देखने को मिल रहा है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, “सबकी नजरें फैमिली मैन पर, प्राइम वीडियोज जल्दी ही स्ट्रीम होगा।” इस पोस्ट में मेकर्स ने कलाकारों की पूरी लिस्ट भी साझा की है जिसमें पहले की सीरीज के सितारे- मनोज बाजपेयी, प्रियमणि, शारिब हाशमी के अलावा कुछ नए चेहरे भी शामिल हैं।

इस बार होंगे ये कलाकार
तीसरे सीजन में तमिल एक्टर सुंदीप किशन की एंट्री हुई है। इसके अलावा जुगल हंसराज, श्रेया धनवंतरि, दर्शन कुमार, लीप ताहिल, सीमा बिस्वास, विपिन शर्मा और हरमन सिंघा जैसे कलाकार भी इस बार नजर आएंगे। वहीं, सीजन 1 में दिखीं गुल पनाग भी इस सीजन में वापसी कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

 

जयदीप अहलावत को लेकर उलझन
दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स की ओर से जारी पोस्ट में जयदीप अहलावत का नाम नहीं था, जबकि कुछ समय पहले खुद मनोज बाजपेयी ने कहा था कि जयदीप इस सीजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मार्च में दिए एक इंटरव्यू में मनोज ने कहा था, “हमने जयदीप को दो साल पहले ही कास्ट किया था, और अब वो द फैमिली मैन के तीसरे सीजन में नज़र आएंगे। ये सीज़न बेहद भव्य और खूबसूरत होने वाला है।”

हालांकि पोस्टर और घोषणा के साथ सीजन 3 को ‘कमिंग सून’ बताया गया है, लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है। दर्शकों को उम्मीद है कि जल्द उन्हें इस सीरीज को देखने का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें- नहीं रहे Doraemon कार्टून के डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा, 84 साल की उम्र में हुआ निधन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें