Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपनेपन की गहराई बयान करती है ‘Es Jahano Door Kitte Chal Jindiye’ फिल्म, 24 मार्च को होगी रिलीज़

March 14, 2023

अपनेपन की गहराई बयान करती है ‘Es Jahano Door Kitte Chal Jindiye’ फिल्म, 24 मार्च को होगी रिलीज़

हर प्रशंसित फिल्म के पीछे निर्देशक की अपनी कल्पना में मौजूद तस्वीर होती है जिसे वो दर्शकों के सामने प्रस्तुत करता है। ऐसे ही एक जाने माने निर्देशक उदय प्रताप सिंह, अपनी आने वाली नई पंजाबी फिल्म “ऐस जहानों दूर किते-चल जिंदिये” के साथ विदेश में रहने वाले लोगों के अपने देश के प्रति प्यार और वापस लौटने की चाह बयान कर रहे हैं। बता दें के उदय प्रताप सिंह एक प्रसिद्ध निर्देशक हैं, जिन्होंने ‘माँ दा लाडला और दिल दियां गल्लां’ सहित कई फिल्में पेश की हैं, जिन्हें सिनेमाघरों में बहुत सराहना मिली थी।

फिल्म की बात करें तो ये उन लोगों की कहानियों को पेश करती है जो अपने देश और अपने प्रियजनों से दूर विदेश में रहते हुए कठिनाइयों का सामना करते हैं। इस फिल्म में नीरू बाजवा, गुरप्रीत घुग्गी, कुलविंदर बिल्ला, जस्स बाजवा, अदिति शर्मा और रूपिंदर रूपी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण हैरी काहलों, कुलविंदर बिल्ला और संतोष सुभाष थीटे ने किया है तथा घैंट बॉयज़ एंटरटेनमेंट और नीरू बाजवा एंटरटेनमेंट ने प्रस्तुत किया है। फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन दुनिया भर में ओमजी स्टार स्टूडियोज़ द्वारा किया जाएगा, इसका संगीत वेहली जनता रिकॉर्ड्स लेबल के तहत निर्मित किया गया है।

फिल्म के बारे में उदय प्रताप सिंह कहते हैं, “मैं फिल्म की कहानी से बहुत प्रभावित हुआ। फिल्म के लेखक जगदीप वड़िंग इस तरह की वास्तविकता को प्रकाश में लाने के लिए सबसे अधिक प्रशंसा के पात्र हैं जिन्होंने अपनी कलम से दोस्ती और अपनेपन के रिश्ते को दर्शाया है। इतनी समर्पित और प्रतिभाशाली स्टारकास्ट के साथ काम करना दिल को छू लेने वाला सफर था।”फिल्म “ऐस जहानों दूर किते-चल जिंदिये” 24 मार्च 2023 को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें