Site icon Dainik Savera Times

01 मार्च को मास्क टीवी ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म पूरब के भसड़बाज

मुंबई: ओटीटी प्लेटफार्म मास्क टीवी पर 01 मार्च को फिल्म पूरब के भसड़बाज रिलीज होगी।

टैग प्रोडक्शन के बैनर तले बनी कॉमेडी फिल्म पूरब के भसड़बाज की कहानी पूर्वी उत्तरप्रदेश के बलिया जिले की माफियाओं की गतिविधियों पर आधारित है। शीबा चड्ढा और धनंजय गलानी की मुख्य भूमिकाओं वाली फ़िल्म पूरब के भसड़बाज हमारे समाज की कुछ रूढ़िवादी परम्पराओं पर व्यंग्य करती हुई हास्य रूप में परोसी गई कहानी है।

फिल्म पूरब के भसड़बाज के निर्माता अंजू भट्ट एवं चिरंजीवी भट्ट हैं। इस फ़िल्म के लेखक एवं निर्देशक अभिषेक प्रसाद हैं। छायांकन रवि बी रंजन शर्मा ने किया है, वहीं संगीत निर्देशन अभिनव आर कौशिक ने किया है। सम्पादन अजय वर्मा ने किया है । पूरब के भसड़बाज में शीबा चड्ढा, धनंजय गलानी, अनिल चरणजीत, मुकेश एस. भट्ट, गरिमा श्रीवास्तव और विनीत कुमार ने मुख्य भूमिका निभायी है।

Exit mobile version