Site icon Dainik Savera Times

अस्पताल ने जारी किया कटरीना कैफ और बच्चे का स्वास्थ्य हाल

अस्पताल ने बताया कटरीना कैफ और बच्चे का स्वास्थ्य हाल

अस्पताल ने बताया कटरीना कैफ और बच्चे का स्वास्थ्य हाल

मुंबई : बॉलीवुड के चमकते सितारे कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा पाया है। शुक्रवार को इस स्टार कपल ने बेटे का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलिब्रिटी मित्रों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और नए मेहमान का स्वागत किया।

एचएन रिलायंस हॉस्पिटल, मुंबई में सुबह 8:23 बजे कटरीना ने बेटे को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन ने हेल्थ अपडेट जारी करते हुए कहा, “कटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर बेटे का जन्म हुआ है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। डिस्चार्ज की तारीख अभी तय नहीं हुई है। डॉक्टर्स उनकी निगरानी कर रहे हैं।”

कटरीना और विक्की ने सोशल मीडिया पर अपने खुशी भरे पल को साझा करते हुए लिखा, “हमारी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी हमारे बेटे के रूप में आई है। हम अपने नवजात बच्चे का स्वागत अपार प्रेम और आभार के साथ करते हैं।”

 

फैंस की ओर से शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई, और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी नए सदस्य का स्वागत किया।

कटरीना और विक्की की जोड़ी हमेशा से ही बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से रही है। दोनों ने 2020 में अपने रिश्ते की पुष्टि की और एक साल डेट करने के बाद दिसंबर 2021 में राजस्थान में शाही अंदाज में शादी की। शादी केवल परिवार और करीबी दोस्तों तक सीमित रही, लेकिन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और फैंस ने उन्हें ‘बॉलीवुड का रॉयल कपल’ कह दिया।

अब चार साल बाद, इस कपल की खुशियों में एक और नया रंग जुड़ गया है। यह पल सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि फैंस के लिए भी बेहद खास है।

Exit mobile version