Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Priyadarshan और Akshay Kumar आइकॉनिक जोड़ी हॉरर कॉमेडी “भूत बंगला” के साथ कर रही है अपनी जबरदस्त वापसी

September 9, 2024

Priyadarshan और Akshay Kumar आइकॉनिक जोड़ी हॉरर कॉमेडी “भूत बंगला” के साथ कर रही है अपनी जबरदस्त वापसी

मुंबई: मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन और सुपरस्टार अक्षय कुमार को पिछले साल साथ देखा गया, और वो फोटो लीक हो गई, जिसने काफी चर्चा पैदा की। सभी इंतज़ार कर रहे थे के ये जोड़ी फिर से एक साथ आए। आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो गया है और 14 साल बाद, ये दोनों एक हॉरर कॉमेडी “भूत बंगला” पर साथ काम कर रहे हैं, जो एकता आर कपूर और बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है।

अक्षय कुमार ने गणेश चतुर्थी पर एक मोशन पोस्टर जारी कर सभी को चौंका दिया, जिससे इस बात का हिंट मिला कि उनके बर्थडे के खास मौके पर एक बड़ी अनाउंसमेंट की प्लानिंग की गई है। एक्टर ने आखिरकार इस खबर से पर्दा उठा दिया है, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प मोशन पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार ने अब तक की सबसे पसंदीदा फ़िल्में बनाई हैं। उन्होंने दर्शकों को “हेरा फेरी”, “गरम मसाला”, “भागम भाग”, “भूल भुलैया” और “दे दना दन” जैसी क्लासिक फ़िल्में दी हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। यह जोड़ी सनसनी बन गई है, उनकी फिल्मों के डायलॉग्स रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं।

ऐसे में वे अब फिर से साथ आ रहे हैं, और यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि इस बार यह जोड़ी स्क्रीन पर क्या लेकर आने वाली है। बता दें कि एकता आर कपूर की बदौलत, हम उन्हें फिर से साथ देख पा रहे हैं। एकता आर कपूर और बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के बैनर तले प्रोड्यूस और फारा शेख और वेदांत बाली द्वारा को-प्रोड्यूस किया जा रहा है। भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी है जो 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें