The Kerala Story 2 BO Day 18: फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। विवादों और कानूनी चुनौतियों के बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। शुरुआती दो हफ्तों में मजबूत कमाई करने के बाद तीसरे वीकेंड में भी फिल्म ने रफ्तार पकड़ी, लेकिन तीसरे सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली।
18वें दिन कैसा रहा प्रदर्शन?
बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन करीब 1.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन लगभग 48.86 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कमाई करीब 57 करोड़ रुपये हो चुकी है।
ये भी पढ़ें :
हफ्तों के हिसाब से कमाई
अगर फिल्म की अब तक की कमाई पर नजर डालें तो पहले हफ्ते में इसने 23 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने करीब 17 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तीसरे हफ्ते में अब तक इसका कलेक्शन 7 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।
पहली फिल्म से पीछे, फिर भी फायदे में
हालांकि यह फिल्म अपने पहले पार्ट The Kerala Story जितनी बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई, जिसने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, लेकिन इसके बावजूद यह अपने बजट से कहीं ज्यादा कमा चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने लागत निकालने के बाद अच्छा-खासा मुनाफा भी दर्ज किया है।
ये भी देखें :
50 करोड़ क्लब के करीब
फिल्म अब 50 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि अगले एक-दो दिनों में यह आंकड़ा पार कर लिया जाएगा।
नई रिलीज से बढ़ेगी टक्कर
हालांकि फिल्म के पास अब ज्यादा समय नहीं है। जल्द ही धुरंधर: द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस बड़ी रिलीज का असर ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई पर पड़ सकता है।

