The Kerala Story 2 BO: 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘द केरला स्टोरी 2’ ने तमाम विवादों और कानूनी अड़चनों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। बता दें कि शुरुआती दिन की धीमी शुरुआत के बाद फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखा जा रहा है। खासतौर पर पांचवें दिन के आंकड़े यह संकेत देते हैं कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर दिलचस्पी बढ़ रही है।
पांच दिनों में इतनी रही कमाई
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार फिल्म ने ओपनिंग डे पर उम्मीद से कम प्रदर्शन किया था। पहले दिन मूवी ने लगभग 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि दूसरे दिन से दर्शकों की संख्या में तेजी आई और कमाई का ग्राफ ऊपर चढ़ने लगा।
फिल्म के पांच दिनों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े इस प्रकार हैं:
पहला दिन: 0.75 करोड़ रुपये
दूसरा दिन: 4.65 करोड़ रुपये
तीसरा दिन: 4.75 करोड़ रुपये
चौथा दिन: 2.5 करोड़ रुपये
पांचवां दिन (मंगलवार): 4 करोड़ रुपये
इन आंकड़ों के साथ फिल्म की कुल कमाई पांच दिनों में 16.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें :
मंगलवार को कैसी रही ऑक्यूपेंसी?
रिलीज के दिन कम दर्शकों के बाद फिल्म की सीट ऑक्यूपेंसी में भी सुधार देखा गया। मंगलवार को सुबह के शो में लगभग 8.55% सीटें भरी रहीं। दोपहर तक यह आंकड़ा 16.75% तक पहुंच गया। शाम के शो में 19.70% दर्शक मौजूद रहे, जबकि नाइट शो में सबसे ज्यादा 31.02% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। इससे साफ है कि वर्ड ऑफ माउथ का असर फिल्म को फायदा पहुंचा रहा है।
विवादों के बीच रिलीज
यह फिल्म 2023 में आई चर्चित फिल्म द केरला स्टोरी का सीक्वल है। पहले भाग की तरह ही दूसरा भाग भी संवेदनशील विषय पर आधारित है, जिसके चलते इसे लेकर विरोध और बैन की मांग उठी थी। हाईकोर्ट में सुनवाई और देरी के बाद आखिरकार इसे सिनेमाघरों में रिलीज की मंजूरी मिली।
ये भी पढ़ें :
फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। इसमें उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। कहानी एक संवेदनशील सामाजिक मुद्दे पर आधारित है, जिसके कारण यह फिल्म चर्चा और विवाद दोनों का हिस्सा बनी हुई है। शुरुआती चुनौतियों के बावजूद ‘द केरला स्टोरी 2’ की कमाई यह दर्शाती है कि दर्शकों की उत्सुकता फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मजबूती दे रही है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह रफ्तार बरकरार रहती है या नहीं।

