Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gardens By The Bay में Middle-Earth का जादू: लॉर्ड ऑफ द रिंग्स की टीम ने दर्ज कराई मौजूदगी

August 23, 2024

Gardens By The Bay में Middle-Earth का जादू: लॉर्ड ऑफ द रिंग्स की टीम ने दर्ज कराई मौजूदगी

प्राइम वीडियो की नई सीरीज़, द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ़ पावर की कास्ट और क्रिएटर्स ने सिंगापुर के जाने माने गार्डन्स बाय द बे का दौरा किया। बता दें कि इस खूबसूरत और मॉडर्न लोकेशन ने उनके इवेंट के लिए एक शानदार बैकड्रॉप प्रदान किया। इस यात्रा से पता चकता है कि कैसे मिडल अर्थ की मैथिल दुनिया और सिंगापुर के मॉडर्न गार्डन की सुंदरता से मिलती है, जिससे कल्पना और असल दुनिया के आकर्षण का एक खास मिश्रण बनता है।

इस मौके पर मौजूदगी दर्ज कराने वाले खास लोगों में सीरीज के टैलेंटेड एक्टर्स शामिल हैं, जैसे चार्ली विकर्स, जिन्हें हेलब्रांड की भूमिका के लिए जाना जाता है; चार्ल्स एडवर्ड्स, जो सेलेब्रिम्बोर की भूमिका में हैं; टायरो मुहाफिद्दीन, जो थियो की भूमिका में हैं; इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा, जो अरोंडिर की भूमिका में हैं; मार्केला कैवेनाघ, जो एलनोर “नोरी” ब्रांडीफुट की भूमिका में हैं; मेगन रिचर्ड्स, जो पोपी प्राउडफेलो की भूमिका निभा रही हैं; और सिंथिया अडाई-रॉबिन्सन, जो रानी रीजेंट मिरियल की भूमिका में हैं।

इसके अलावा शो रनर जेडी पायने और डायरेक्टर चार्लोट ब्रैंडस्ट्रॉम को भी देखा गया। द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर सीज़न 2 का प्रीमियर 29 अगस्त, 2024 को प्राइम वीडियो पर दुनिया भर में 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और कई अन्य भाषाओं में किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें