Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

खत्म होने जा रहा है सबसे चर्चित शो ‘Radhakrishn’, फैंस हुए बेहद इमोशनल

January 22, 2023

खत्म होने जा रहा है सबसे चर्चित शो ‘Radhakrishn’, फैंस हुए बेहद इमोशनल

टीवी इंडस्ट्री का सबसे फेमस शो ‘राधाकृष्ण’ जल्द ही खत्म होने वाला है। बता दें के पिछले 4 सालों से ये शो ऑडियंस की पहली पसंद बनता आया है लेकिन अब इसे ऑफ एयर होने की खबर आ रही है। जिसे जान कर सभी फैंस बेहद हैरान और दुखी हैं। बता दें के इस खबर की पुष्टि खुद राधा का किरदार निभा रही मल्लिका सिंह और कृष्ण बने सुमेध मुदगलकर ने इसकी पुष्टि की है।

एक इंटरव्यू के दौरान मल्लिका और सुमेध ने शो ऑफ एयर होने के बारे में बात की है। सुमेध और मल्लिका ने बताया कि लोगों को ‘राधाकृष्ण’ इतना पसंद था कि लोग उनसे मिलने के लिए सेट पर आते थे। जब उन्हें पता चला कि शो ऑफ एयर होने वाला है तो वे दुखी हो गए। उनका कहना है कि अब वे क्या देखेंगे। यही नहीं, एक फैन ने तो सुमेध से ये भी कहा है कि वह अब उन्हें कृष्ण के किरदार में ही देखना चाहते हैं। हालांकि, सुमेध ने उनसे कहा कि वक्त के साथ लोगों को बदलना पड़ता है।

मल्लिका ने कहा, “शो अच्छे नोट पर शुरू हुआ था और अच्छे नोट पर खत्म हो रहा है। इस प्रोजेक्ट को बनाने में काफी मेहनत की गई है। इस शो को बनाने में जितनी मेहनत लगी है, इसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता है। हमने शो में काम करते हुए बहुत कुछ सीखा है और यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है कि हम शो को एक हाई पॉइंट और एक खूबसूरत नोट पर समाप्त कर रहे हैं.” अब इस खबरों को सुन सभी फैंस का दिल टूट गया है और वे बेहद उदास हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें