Site icon Dainik Savera Times

‘The Night Manager’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, Anil Kapoor और Aditya Roy Kapoor की दिखी धांसू लुक

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की आने वाली वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ‘द नाइट मैनेजर’से अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। यह वेबसीरीज ब्रिटिश स्पाई सीरीज का हिंदी रीमेक है। इस सीरीज में अनिल आर्म्स डीलर शैली रूंगटा का रोल प्ले कर रहे हैं, वहीं आदित्य द नाइट मैनेजर के रोल में हैं। ‘द नाइट मैनेजर’ 17 फरवरी से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। अनिल और आदित्य के साथ इस स्पाई थ्रिलर में शोभिता भी नजर आएंगी।

Exit mobile version