Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Taj – Divided by Blood’ सीरीज में नजर आएगी धर्मेन्द्र और नसीरुद्दीन शाह की जोड़ी

February 15, 2023

‘Taj – Divided by Blood’ सीरीज में नजर आएगी धर्मेन्द्र और नसीरुद्दीन शाह की जोड़ी

मुंबई: ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 की नयी सीरीज ताज- डिवाइडेड बाय ब्लड में धर्मेन्द्र और नसीरउद्दीन साह की जोड़ी नजर आयेगी जी 5 ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी ओरिजिनल सीरीज, ‘ताज – डिवाइडेड बाय ब्लड’ की घोषणा की है।इस सीरीज मे बादशाह अकबर के रूप में नसीरुद्दीन शाह, अनारकली के रूप में अदिति राव हैदरी, राजकुमार सलीम के रूप में आशिम गुलाटी, राजकुमार मुराद के रूप में ताहा शाह, राजकुमार दानियाल के रूप में शुभम कुमार मेहरा, रानी जोधा बाई के रूप में संध्या मृदुल, ज़रीना वहाब रानी सलीमा के रूप में, सौरासेनी मैत्रा मेहर उन निसा के रूप में, राहुल बोस मिर्जा हकीम के रूप में और धर्मेंद्र शेख सलीम क्रिस्टी के रूप में शामिल है।

सीरीज में सुबोध भावे, अयम मेहता, दीपराज राणा, शिवानी टंकसले, पद्म दामोदरन, पंकज सारस्वत, दिगंबर प्रसाद और ज़ाचरी कॉफिन भी सहायक भूमिकाओं में हैं।जी 5 इंडिया के मुख्य व्यवसाय अधिकारी, मनीष कालरा ने बताया, ‘ताज – डिवाइडेड बाय ब्लड’ हमारा सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है।इस महाकाव्य स्टोरी को सामने लाने के लिए उत्साहित हैं, जो हमारे दर्शकों के लिए कई अनकही कहानियां को उजागर करेगी।निमिशा पांडे, मुख्य कंटेंट अधिकारी – हिंदी ओरिजिनल, जी5 ने बताया, “ताज आलीशान मुगल पृष्ठभूमि के खिलाफ एक उत्तराधिकार का ड्रामा है।

हमने इस युग की महान लड़ाइयों की कहानियाँ को देखा हैं, लेकिन यह कहानी सल्तनत की दीवारों के अंदर हुए युद्ध के ऊपर है।कॉन्टिलो डिजिटल के निर्माता अभिमन्यु सिंह ने बताया, “मुगलों की कहानी को हमेशा रोमांस की सकारात्मक रोशनी के माध्यम से दिखाया गया है। हमारा प्रयास असली उत्तराधिकार की लड़ाई को दिखाने का है।हमने इस महाकाव्य की कहानी को बनाने के लिए वैश्विक प्रतिभाओं से भरी एक महान टीम को अपने साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें