Site icon Dainik Savera Times

‘Singham Again’ में धमाल मचाएगी Jackie Shroff और Tiger Shroff की जोड़ी, कश्मीर में शुरू हुई शूटिंग

मुंबई: बॉलीवुड के माचो हीरो जैकी श्राफ और उनके पुत्र टाइगर श्राफ की जोड़ी फिल्म सिंघम अगेन में नजर आयेगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सिंघम अगेन’ इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ समेत कई स्टार्स इस फिल्म में एक साथ दिखाई देने वाले हैं।अब जैकी श्रॉफ ने भी इस फिल्म की टीम को जॉइन कर लिया है और कश्मीर में इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है।

‘बागी 3’ में एक साथ काम करने के बाद यह दूसरी फिल्म होगी, जिसमें पिता और बेटे यानी जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ एक साथ काम करने वाले हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने भी इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी और उसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। अर्जुन इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। रोहित शेट्टी की यह फिल्म अगस्त 2024 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Exit mobile version