Site icon Dainik Savera Times

Ram Charan और Kiara Advani की जोड़ी गेम चेंजर में आयेगी नजर

मुंबई: दक्षिण भारतीय अभिनेता रामचरण और अभिनत्री कियारा आडवाणी की जोड़ी फिल्म गेम चेंजर में नजर आयेगी। रामचरण -कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म का टाइटल टेंटेटिवली आरसी 15 रखा गया था, लेकिन अब इसका नाम रिवील कर दिया गया है। रामचरण ने अपने जन्मदिन पर अपनी अपकमिंग फिल्म के टाइटल की घोषणा कर दी है। इस फिल्म का टाइटल ‘गेम चेंजर’ रखा गया है। राम चरण ने टाइटल रिवील वीडियो भी अपने ऑफिशियल ट्विटर पर शेयर किया।राम चरण की गेम चेंजर का निर्देशन शंकर ने किया है।

Exit mobile version