Site icon Dainik Savera Times

Salman Khan और Aamir Khan की जोड़ी एक बार फिर मचाएंगी धूम

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और आमिर खान की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर से धूम मचाती नजर आ सकती है। सलमान खान और आमिर खान ने वर्ष 1994 में प्रदर्शित फिल्म अंदाज अपना अपना में काम किया था। चर्चा है कि आमिर खान ने सलमान खान को एक फिल्म ऑफर किया है। उन्होंने सलमान के साथ फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की है।आमिर खान ने सलमान खान को एक नई फिल्म की पेशकश की है, जिसे वह ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ के बैनर तले बनाने के लिए इच्छुक हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले 6 महीने से आमिर खान निर्देशक आरएस प्रसन्ना के साथ एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। फाइनल ड्रॉफ्ट हाथ में होने के बाद, आमिर को लगता है, सलमान खान इस लार्जर-दैन-लाइफ फिल्म के लिए सबसे उपयुक्त हैं। यदि सब कुछ सही रहा तो सलमान-आमिर की जोड़ी फिर से सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाती नजर आ सकती है।

 

Exit mobile version