Site icon Dainik Savera Times

Mumbai Diaries 2 के दूसरे सीज़न के प्रीमियर का हुआ ऐलान, जानिए इस दिन आप देख सकेंगे सीरीज

मुंबई : एमए एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस की गई, मुंबई डायरीज़ के दूसरे सीज़न के प्रीमियर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। इस सीरीज का निर्माण और निर्देशन निखिल आडवाणी द्वारा किया गया है। आठ-एपिसोड की इस सीरीज़ में कोंकणा सेन शर्मा, मोहित रैना, टीना देसाई, श्रेया धनवंतरी, सत्यजीत दुबे, नताशा भारद्वाज, मृण्मयी देशपांडे और प्रकाश बेलवाड़ी सहित कई जाने-माने कलाकार शामिल हैं.भारत और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम के सदस्य 6 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर इस सीरीज़ को स्ट्रीम कर सकते हैं।

बता दें इस सीरीज के दूसरे सीज़न के ग्लोबल प्रीमियर के तारीख की घोषणा कर दी। 6 अक्टूबर को शुरू होने वाला यह दूसरा सीज़न बॉम्बे जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टरों, ट्रेनिंग लेने वालों और कर्मचारियों के साथ आतंकवादी हमलों से उत्पन्न हुए हालातों और उसके बाद उनके ख़ुद के संघर्षों से निपटने के साथ-साथ मुंबई में आयी बाढ़ से हुई तबाही को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेगा। बड़ी बारीक़ी से रची गई यह कहानी अलग-अलग हालातों का सामना करते हुए इंसानी जज़्बातों और डटे रहने की एक मनोरंजक कहानी बयां करती है।

 

 

 

Exit mobile version