Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vikrant Massey ने पटना में ‘The Sabarmati Report’ के लिए दर्शकों से मिले समर्थन पर जताया आभार

October 28, 2024

Vikrant Massey ने पटना में ‘The Sabarmati Report’ के लिए दर्शकों से मिले समर्थन पर जताया आभार

The Sabarmati Report : द साबरमती रिपोर्ट के शानदार टीज़र ने पूरे देश में दर्शकों के बीच कहानी को जानने की उत्सुकता बढ़ा दी है। इसी सिलसिले में फिल्म के लीड एक्टर विक्रांत मैसी ने बिहार की राजधानी पटना में प्रमोशन की शुरुआत की। यहां उन्होंने अपने फैंस और मीडिया के साथ बातचीत की। ऐसे में विक्रांत ने अब अपनी इस यात्रा के अनुभव के बारे में साझा करते हुए, पटना के लोगों के साथ अपने खास कनेक्शन के बारे में दिल को छू लेने वाली बातें कही हैं।

प्रमोशन के बाद, विक्रांत ने कहा, “मैं आप सभी के उस प्यार के लिए दिल से आभारी हूं जो हमारे टीज़र को मिला है। पटना मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि यहां के लोगों ने जो समर्थन और सराहना दी है, वो मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस फिल्म की यात्रा को इंडिया के हार्टलैंड से शुरू करने का इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता!” उनका यह बयान दर्शाता है कि वे पटना की संस्कृति और वहां के लोगों से कितने कनेक्टेड हैं। यह यात्रा उनके लिए एक खास अनुभव रहा है।

द साबरमती रिपोर्ट दर्शकों को एक ऐसी यात्रा पर ले जाने का वादा करती है, जो उन्हें नई बातें सिखाएगी। यह यात्रा भारत के एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पलों से जुड़ी हुई है। यह फिल्म साहसिक तरीके से साबरमती एक्सप्रेस पर 27 फरवरी 2002 को गोधरा रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना की सच्चाई को उजागर करने की कोशिश कर रही है।

बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रेजेंट, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं, जो धीरज सरना द्वारा डायरेक्टेड और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस है, जिसे दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें