Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Republic Day को सेलिब्रेट करता फिल्म ‘Agathiya’ का गाना ‘नदी सुनाएं कहानियाँ’ रिलीज

January 25, 2025

Republic Day को सेलिब्रेट करता फिल्म ‘Agathiya’ का गाना ‘नदी सुनाएं कहानियाँ’ रिलीज

मुंबई: भारत देश के गौरव और संस्कृति पर गर्व की भावना से ओतप्रोत “नदी सुनाएं कहानियाँ’ गाना फिल्म निर्माताओं द्वारा गणतंत्र दिवस के दो दिन पहले रिलीज किया गया है। रहस्य, फैंटसी और थ्रिल से भरपूर फिल्म ‘अगथिया’ के निर्माताओं द्वारा भारत की संस्कृति और विरासत को दर्शाता गाना ‘नदी सुनाए कहानियाँ’ सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। 3 मिनट 45 सेकंड के गाने को भारत की अमूल्य धरोहर, यहाँ की जड़ी बूटियाँ और आयुर्वेद के गुणों को केंद्र में रखकर फिल्माया गया है। ‘सिद्ध संतों ने खोजा, नाता है सदियों पुराना, जड़ी बूटियों में छुपा है सुख स्वस्थ का जो खजाना’ के बोल के साथ शुरू होने वाला गीत अपने इतिहास पर गौरवान्वित होने का अवसर देता है।

वेल्स फिल्म्स इंटरनेशनल तथा वैमइंडिया के बैनर तले बनी फिल्म ‘अगथिया’ में तमिल फिल्मों के बड़े स्टार जीवा, खूबसूरत ऐक्ट्रेस राशि खन्ना और मंझे हुए ऐक्टर अर्जुन सारजा प्रमुख भूमिका में नजर आयेंगे। अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता योगी बाबू, ऐक्टर ऐडवर्ड सोनेनब्लिक भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे ।

फ़िल्म के निर्माता अनीश अर्जुन देव और डॉ. इशारी के. गणेश ने संयुक्त रूप से बताया कि फ़िल्म “अग़थिया“ का थीम ही देश का गौरव और संस्कृति पर गर्व करना है लेकिन “नदी सुनाएं कहानियाँ’ सांग इस भावना को अधिक प्रभावशाली शब्दों से बताने में सफल है। गीत के बोल और मधुर संगीत के साथ ही इस गाने को बेहद सुंदर प्राकृतिक सौंदर्य के बीच में फ़िल्माया गया है। दर्शक इस गाने के जरिए देश के विराट प्राकृतिक गौरव का अनुभव कर सकेंगे।

इस फ़िल्म का निर्माण वेल्स फिल्म इंटरनेशनल और वैम इंडिया द्वारा किया गया है। फ़िल्म के टीज़र, पहला सिंगल, गेम और दूसरे सिंगल ने दर्शकों के बीच काफ़ी उत्साह पैदा कर दिया है। फिल्म तमिल और तेलुगु के साथ साथ हिन्दी में भी बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का टीज़र भी रिलीज हो चुका है। फिल्म ‘अगथिया’ को 28 फरवरी को देशभर के सिनेमागृह में रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :- ‘संविधान पर हमले को रोका’, लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने पर राहुल गांधी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें