Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्म Sarfira में 12 साल बाद नजर आएगी Akshay Kumar और Paresh Rawal की सुपरहिट जोड़ी

June 22, 2024

फिल्म Sarfira में 12 साल बाद नजर आएगी Akshay Kumar और Paresh Rawal की सुपरहिट जोड़ी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और परेश रावल की सुपरहिट जोड़ी 12 साल के बाद फिल्म सरफिरा में नजर आएगी। सरफिरा का एनर्जेटिक ट्रेलर इस हफ्ते सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है। अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म सरफिरा के पोस्टर रिलीज के बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। जो युटुब पर नंबर 1 ट्रेंड कर रहा है। अक्षय के सह-कलाकार परेश रावल ने उनकी प्रशंसा की और एक्स पर लिखा, अक्षय कुमार की बेहतरीन फिल्म।

वहीं अक्षय कुमार ने जवाब में कहा , बहुत-बहुत धन्यवाद परेश भाई। आपकी मौजूदगी ने इस फिल्म में बहुत कुछ जोड़ा। 12 साल बाद आपके साथ दोबारा स्क्रीन पर जुड़कर खुशी हुई। अक्षय कुमार और परेश रावल ने पिछले कुछ वर्षों में कुछ आइकोनिक फिल्मों में एक साथ काम किया है। हेरा फेरी और हेरा फेरी 2 भारतीय सिनेमा की कॉमेडी के कुछ क्लासिक फिल्में है। आपको बता दे कि इसके अलावा यह जोड़ी मोहरा, वेलकम, भागम भाग और गरम मसाला जैसी फिल्मों में एक साथ नज़र आई थी।

वर्ष 2012 में प्रदर्शित ओएमजी (ओह माय गॉड) के बाद लगभग 12 साल बाद सरफिरा में अक्षय और परेश एक साथ नज़र आएंगे। यह उनकी 21 वीं फिल्म है, और एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित, सरफिरा फिल्म में अक्षय कुमार , परेश रावल , राधिका मदान और सीमा बिस्वास की अहम भूमिका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें