Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव की टीम ने मेटा में की कंटेंट क्रिएटर्स से मुलाकात, फिल्म बनाने के अनुभव पर की बात!

February 18, 2025

सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव की टीम ने मेटा में की कंटेंट क्रिएटर्स से मुलाकात, फिल्म बनाने के अनुभव पर की बात!

मुंबई : “सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव” का ट्रेलर पिछले हफ्ते रिलीज हुआ था, और उसके बाद से फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। इस बीच, फिल्म की टीम मेटा में एक इंटरेक्टिव सेशन में शामिल हुई, जहां उन्होंने फिल्म बनाने के इच्छुक स्टूडेंट्स से मुलाकात की। फिल्म के प्रोड्यूसर्स जोया अख्तर और रीमा कागती, और अभिनेता आदर्श गौरव ने इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी फिल्म बनाने की यात्रा, आने वाली परेशानियों और फिल्म की क्रिएटिव प्रोसेस के बारे में छात्रों से बात की। इसके अलावा, उन्होंने “सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव” की अलग कहानी और नजरियों के बारे में भी बताया।

यह बातचीत न सिर्फ जानकारी देने वाली थी, बल्कि प्रेरणादायक भी रही, जिससे अगले फिल्मकारों और क्रिएटर्स को बहुत मदद और हिम्मत मिली।

टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में अपनी वर्ल्ड प्रीमियर के बाद और 68वें BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल, रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सहित कई जगहों पर सराहना पाने करने के बाद, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव को ग्लोबल पहचान मिली है। इसके अलावा, इसे 2025 पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में यंग सिनेएस्टेस स्पेशल मेंशन भी मिला है।

“सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव,” जो कि अमेजन MGM स्टूडियोज, एक्सेल एंटरटेनमेंट, और टाइगर बेबी प्रोडक्शंस द्वारा बनाई गई है, रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती द्वारा प्रोड्यूस की गई है। इस फिल्म को वरुण ग्रोवर ने लिखा है और इसमें आदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह और शशांक अरोड़ा लीड रोल्स में हैं। यह फिल्म 28 फरवरी को भारत, यूएस, यूके, यूएई, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Baby (@tigerbabyofficial)

यह भी पढ़ें- Gold-Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता या महंगा? जानें आज आपके शहर के Latest Rate

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें