Saiyaara Teaser : यशराज फिल्म्स (YRF) द्वारा निर्मित और मोहित सूरी द्वारा निर्देशित ‘सैयारा’ ने कल अपने टीजर के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरी है। फिल्म का लुक, टाइटल ट्रैक का भावनात्मक प्रस्तुतीकरण और नवोदित जोड़ी की केमिस्ट्री को हर तरफ से प्रशंसा मिल रही है।
सय्यारा ने अहान पांडे को पारंपरिक नायक और अनीत पड्डा (बिग गर्ल्स डोंट क्राई फेम) को वाईआरएफ की नई नायिका के रूप में लॉन्च किया है। इस जोड़ी के बेहतरीन अभिनय और अद्भुत केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
रोमांटिक फिल्मों के लिए मशहूर मोहित सूरी कहते हैं: “आप कई तरह की कहानियां बता सकते हैं और लोगों को भावनात्मक सफर पर ले जा सकते हैं, लेकिन रोमांस एक विशिष्ट शैली है। ‘सय्यारा’ उन प्रेम कहानियों को समर्पित है, जिन्हें मैं बेहद प्यार करता हूं, जो मेरे जीवन में कभी न कभी आई हैं। मैंने कई लोगों की असाधारण प्रेम कहानियां सुनी हैं, जो मेरे लिए प्रेरणा बन गईं।” उन्होंने आगे कहा: “‘सय्यारा’ के टीज़र को मिली सर्वसम्मति वाली प्रतिक्रिया देखकर बहुत खुशी हुई। मैं अहान और अनित के लिए बहुत उत्साहित हूँ क्योंकि उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को तुरंत जोड़ दिया। मैं इस पल को अपनी टीम और वाईआरएफ के साथ साझा करना चाहता हूँ। उम्मीद है कि जैसे-जैसे हम अपनी मार्केटिंग में फिल्म की अलग-अलग परतें खोलेंगे, लोग इससे और भी ज़्यादा जुड़ेंगे।”
वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी, जो फिल्म के निर्माता भी हैं, कहते हैं: “रोमांस यशराज फिल्म्स की पहचान रही है। ‘सय्यारा’ के ज़रिए हम प्यार के ऐसे पहलू को तलाश रहे हैं जो बेहद भावनात्मक होने के साथ-साथ दिलचस्प भी है। हमारे लिए दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरना बहुत ज़रूरी था, खासकर तब जब हम रोमांटिक शैली में लौट रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा: “मोहित सूरी जैसे निर्देशक के साथ काम करने का मौक़ा पाकर हम बहुत खुश हैं। उनकी संवेदनशीलता और अंतर्दृष्टि ने इस कहानी को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। हमें खुशी है कि दर्शकों ने इसे इतनी गर्मजोशी से स्वीकार किया है।”
आखिर में अक्षय कहते हैं, “‘सैय्यारा’ इसलिए भी खास है क्योंकि इसके जरिए हम दो प्रतिभाशाली नए कलाकारों अहान पांडे और अनित पड्डा को लॉन्च कर रहे हैं। हमारा सपना इन दोनों को एक ऐसी प्रेम कहानी में लॉन्च करना था जो लंबे समय तक लोगों के दिलों में रहेगी।” ‘सैय्यारा’ दुनियाभर में 18 जुलाई 2025 को रिलीज होगी।

