Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर पर बनने वाली फिल्म का थीम सॉन्ग 20 अगस्त को होगा रिलीज

नोएडा:  पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का नाम विवादों के साथ लगातार जुड़ा हुआ है। एक तरफ जांच एजेंसियां उसके कागज को वेरीफाई करने में लगी हुई हैंं, वहीं दूसरी तरफ उस पर बनने वाली फिल्म ने जोर पकड़ लिया है। फिल्म का थीम सॉन्ग 20 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इसके लिए प्रोडक्शन कंपनी ने पोस्टर भी जारी किया है।

जानी फायरफॉक्स कंपनी ने सीमा हैदर और सचिन मीणा पर बनने वाली फिल्म कराची टू नोएडा का एक पोस्टर जारी किया है। यह पोस्टर इसकी थीम सॉन्ग का है।प्रोडक्शन कंपनी के मालिक अमित जानी ने बताया है कि 20 अगस्त को इस फिल्म का थीम सॉन्ग रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही साथ सचिन मीणा, गुलाम हैदर समेत फिल्म में काम करने वाले करीब 50 किरदारों की कास्टिंग भी दिल्ली में रखी गई है।उन्होंने उम्मीद जताई है कि सैकड़ों की संख्या में कलाकार कास्टिंग के लिए जुटेंगे। अमित जानी के मुताबिक उम्मीद यह की जा रही है कि थिएटर के कलाकार इस फिल्म को लेकर ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।

Exit mobile version