Site icon Dainik Savera Times

Abhishek Bachchan की फिल्म ‘I Want to Talk’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्टर ने सोशल मीडिया पर किया शेयर

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। ‘आई वांट टू टॉक’ का ट्रेलर का ट्रेलर एक बीमार बाप अजरुन (अभिषेक बच्चन) और खुले विचार वाली बेटी मिनी के इर्द गिर्द घूमती है। अभिषेक एक स्पाइनल बीमारी से जूझ रहे हैं और उनके पास वक्त बहुत कम है। वहीं, वह अपनी बीमारी के बीच अपनी बेटी की देख-रेख करते हैं।

अभिषेक बच्चन ने फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। ट्रेलर साझा करते हुए अभिषेक ने लिखा,‘जो सामान्य जीवन की तलाश में असाधारण चुनौतियों का सामना करता है‘।

Exit mobile version