मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और तब्बू की आने वाली फिल्म औरों में कहां दम था का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पिछले काफी समय से अजय देवगन और तब्बू अपनी आगामी फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आपको बता दें कि नीरज पांडे के निर्देशन में बनी फिल्म औरो में कहां दम था में अजय देवगन और तब्बू की मुख्य भूमिका है। मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो आपका दिल छू लेगा। अजय देवगन ने ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ट्रेलर के आखिर में अजय देवगन कहते हैं-‘जब दिल में धुंआ उठा, तब बरसात का मौसम था। सौ दर्द दिए उसने जो दर्द का मलहम था। हमने ही सितम ढाए हमने ही कहर तोड़े.. दुश्मन थे हमी अपने औरों में कहां दम था। फिल्म औरों में कहां दम था की कहानी 2002 से 2023 के बीच की कहानी दर्शाती है। इस फिल्म में जिमी शेरगिल,सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी नजर आएंगे। शीतल भाटिया, नरेंद्र हीरावत और कुमार मंगत पाठक निर्मित और नीरज पांडे निर्देशित यह फिल्म 05 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Ajay Devgan और Tabu की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिर रोमांस करते दिखेगी ये जोड़ी

