Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर 10 अप्रैल को होगा रिलीज

April 7, 2023

सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर 10 अप्रैल को होगा रिलीज

नई दिल्ली : बॉलीवुड के दबंग फेम सलमान खान अभिनीत फिल्म‘किसी का भाई किसी की जान’का संगीत पिछले दो महीनों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है और उनके प्रशंसक इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान ने शुक्रवार को एक मोशन पोस्टर के साथ 10 अप्रैल को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किये जाने की घोषणा की। सलमान ने बताया कि इस मोशन पोस्टर की शुरुआत में वह दर्शकों की ओर देखते हैं जिसमें उन्होंने एक चाकू होता है, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि वह चाकू खून नहीं बल्कि फूलों की पंखुड़यिां बिखेरता है, जिससे स्पष्ट होता है कि सलमान प्यार के लिए लड़ेंगे और यह प्यार के साथ-साथ एक एक्शन एंटरटेनर और पारिवारिक फिल्म है।

सलमान ने मोशन पोस्टर को कैप्शन के साथ पोस्ट किया, ‘‘एक्शन शुरु होने दें! किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज होगा।’’ फिल्म में सलमान के अलावा वेंकटेश, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी हैं। यह फिल्म ईद के दिन यानी 21 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है और ज़ी स्टूडियो इसे वैश्विक रुप से रिलीज करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें