Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

साल की सबसे बड़ी फैमिली एंटरटेनर ‘Binny and Family’ का ट्रेलर हुआ आउट

August 31, 2024

साल की सबसे बड़ी फैमिली एंटरटेनर ‘Binny and Family’ का ट्रेलर हुआ आउट

‘बिन्नी एंड फ़ैमिली’ का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर कास्ट, क्रू और स्पेशल गेस्ट – वरुण धवन की उपस्थिति में लॉन्च किया गया। एकता आर कपूर और वरुण ने अंजिनी धवन को दर्शकों से इंट्रोड्यूस कराया और उनकी डेब्यू फिल्म के ट्रेलर को सराहा, जिसे इस साल की सबसे बड़ी फैमिली एंटरटेनर फिल्म माना जा रहा है।

ट्रेलर ने कहानी की एक झलक दी और ‘हर पीढ़ी कुछ कहती है’ मैसेज को इस तरह से उजागर किया, जो एंटरटेनिंग होने के साथ-साथ प्रभावशाली भी है। बालाजी टेलीफिल्म्स और महावीर जैन प्रेजेंट बिन्नी एंड फैमिली, शशांक खेतान और मृगदीप सिंह लांबा के एसोसिएशन से, संजय त्रिपाठी द्वारा निर्देशित और महावीर जैन फिल्म्स और वेवबैंड प्रोडक्शन्स के ए झुनझुनवाला द्वारा निर्मित है।

महावीर जैन ने कहा “इस फिल्म पर कोलैबोरेट करना एक संतुष्टजनक अनुभव रहा है और मैं दर्शकों को इस भावनात्मक कहानी से जुड़ते हुए देखने के लिए उत्साहित हूं। यह फिल्म फैमिली डायनामिक्स और जनरेशन गैप के सार को खूबसूरती से दर्शाती है। मेरा मानना ​​है कि ‘बिन्नी एंड फैमिली’ न सिर्फ मनोरंजन करती है बल्कि उन सभी को प्रेरित और जोड़ेगी भी, जो पारिवारिक संबंधों को महत्व देते हैं।

अंजिनी धवन ने कहा, “‘बिन्नी एंड फैमिली’ मेरे लिए हमेशा खास रहेगी। इस रोल ने मुझे पारिवारिक रिश्तों की गहराई में उतरने और वास्तव में कुछ प्रामाणिक दर्शाने का मौका दिया है। मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं। और दर्शकों को इस कहानी के उत्साह और चार्म का अनुभव करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।”

मेकर्स ने पहले साझा किया था कि ‘बिन्नी एंड फैमिली’ एक कमिंग ऑफ ऐज फिल्म है, जो आज देखे जाने वाले जनरेशन गैप की पड़ताल करती है। मेकर्स ने कहा कि उनका लक्ष्य फिल्म के जरिये हर पीढ़ी को एक-दूसरे के करीब लाना है। ट्रेलर के साथ, एक नए पोस्टर का भी अनावरण किया गया, जो फिल्म के बारे में और जानकारी देता है। यह फिल्म परिवार के हर सदस्य के अनूठे नजरिये को उजागर करते हुए ‘हर पीढ़ी कुछ कहती है’ का प्रभावशाली मैसेज देती है। मेकर्स का वादा है कि दर्शक जनरेशन डायनामिक्स पर गहरी समझ के साथ थिएटर छोड़ेंगे।

जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, दर्शकों के बीच यह देखने की उत्सुकता बढ़ती जा रही है कि कहानी में क्या है। संजय त्रिपाठी द्वारा लिखित और निर्देशित, महावीर जैन फिल्म्स और वेवबैंड प्रोडक्शन्स के झुनझुनवाला द्वारा निर्मित, ‘बिन्नी एंड फैमिली’ दिलों को छूने और दर्शकों के साथ जुड़ने के लिए तैयार है। यह 20 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें