Site icon Dainik Savera Times

Irrfan Khan की अंतिम फिल्म ‘The Song of Scorpions’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की अंतिम फिल्म द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स इरफान खान की तीसरी पुण्यतिथि से एक दिन पहले 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर यूटयूब पर पैनोरमा स्टूडियो के चैनल पर रिलीज हुआ है।
इरफान खान की द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स को अनूप सिंह ने लिखा और निर्देशित किया है।

इस फिल्म को स्विस, फ्रेंच और सिंगापुरियन प्रोडक्शन ने बनाया है। इस फिल्म में ईरानी अभिनेत्री गोलशिफ्तेह फरहानी मुख्य किरदार में हैं, इसके साथ ही वहीदा रहमान भी इस फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म लोक आस्था पर आधारित है, जिसमें दिखाया गया है कि बिच्छू के काटने से 24 घंटे के अंदर इंसान की मौत हो जाती है, लेकिन बिच्छू के जहर से इंसान को बचाया जा सकता है। इरफान खान इस फिल्म में एक ऊंट व्यापारी बने है।

Exit mobile version