Dainik Savera Times

‘BIGG BOSS 19’ के विनर को बड़ा झटका, 24 घंटे के अंदर ही बंद हुआ गौरव का यूट्यूब चैनल

gaurav khanna youtube channel terminated

एंटरटेनमेंट डेस्क: ‘बिग बॉस 19’ विनर गौरव खन्ना को बड़ा झटका लगा है। गौरव खन्ना ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया, लेकिन 24 घंटे के अंदर ही उनका चैनल बंद कर दिया गया। एक्टर ने अपने यूट्यूब चैनल लॉन्च की जानकारी इंस्टग्राम पर शेयर भी की थी और इसका लिंक इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में भी लगाया था।

अब लिंक पर क्लिक करने पर ब्लैक स्क्रीन पर एक मैसेज फ्लैश हो रहा है- यह वीडियो अब उपलब्ध नहीं है, जो यूट्यूब अकाउंट इस वीडियो से जुड़ा है, वो बंद किया जा चुका है। अब लोगों का मानना है कि गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के बाद यूट्यूब ने गौरव खन्ना के अकाउंट बंद किया गया है। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि ऐसा क्यों हुआ है।

गौरव ने यूट्यूब चैनल पर जो वीडियो शेयर किया था उसमें उन्होंने अपने शुरुआती जीवन से लेकर बिग बॉस जीतने के अपने सफर तक के बारे में बात की थी। एक्टर ने यूट्यूब चैनल खोलने का श्रेय बिग बॉस 19 के अपने साथी मृदुल तिवारी और प्रणित मोरे को दिया था। वीडियो में गौरव ने अपने साथियों के लिए कहा था कि मेरे दोनों छोटे भाई प्रणित और मृदुल ने मुझे बिठाकर समझाया कि मुझे सोशल मीडिया पर आना चाहिए, यह बहुत जरूरी है। मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता था। आप दोनों इस क्षेत्र में मेरे सीनियर हैं, अगर मुझसे कोई गलती हो जाए तो माफ करना। मुझे लाइव आना भी नहीं आता। यह मेरे लिए कुछ नया करने की कोशिश है।

 

Exit mobile version