Site icon Dainik Savera Times

अभिनेता Salman Khan को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार युवक को मिली जमानत

मुंबई: मुंबई की एक अदालत ने अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने और खुद के गैंगस्टर लॉरैंस बिश्नोई से जुड़ा होने का दावा करने के आरोप में पिछले महीने गिरफ्तार किए गए राजस्थान निवासी उस युवक को सोमवार को जमानत दे दी जो यूट्यूब पर अपना चैनल चलाता है। राजस्थान के रहने वाले बनवारी लाल गुज्जर पर आपराधिक धमकी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाया गया था। पुलिस ने कहा था कि गुज्जर ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो में खान को जान से मारने और लॉरैंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और अन्य गैंगस्टरों के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की है। पुलिस ने कहा था कि गुज्जर ने सिर्फ अपने ऑनलाइन चैनल की दर्शक संख्या बढ़ाने के लिए वीडियो अपलोड की था। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट (एस्प्लेनेड कोर्ट) वीआर पाटिल ने सोमवार को उसकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली।

Exit mobile version