Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुझसे बेहतर करने वाले कम हैं ,मेरा कोई प्रतिस्पर्धी नहीं : Honey Singh

December 19, 2024

मुझसे बेहतर करने वाले कम हैं ,मेरा कोई प्रतिस्पर्धी नहीं : Honey Singh

मुंबई : जानेमाने रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह का कहना है कि उनसे बेहतर करने वाले कम लोग हैं और उनका कोई प्रतिस्पर्धी नहीं है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का बहुचर्चित फ़ॉर्मेट, इंडियाज़ बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर: चैंपियन्स का टशन क्रिसमस के उत्सव को और भी खास बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस वीकेंड शाम 7 बजे, शो में सेंसशनल रैपर, सिंगर, और म्यूज़कि कम्पोज़र यो यो हनी सिंह का खास मेहमान के रूप में स्वागत किया जाएगा, जो रेमो डिसूज़ा, मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और मेज़बान हर्ष लिम्बाचिया के साथ प्रतियोगियों को चीयर करेंगे।

हनी सिंह भी खुलकर बात करते और भारत में रैपिंग लैंडस्केप पर चर्चा करते नज़र आएंगे। रैपिंग इंडस्ट्री में उनके प्रतिस्पर्धी के बारे में पूछे जाने पर, हनी सिंह ने जवाब दिया, ‘‘सबसे पहले, मैं रैप सीन में भी नहीं हूं। मैं थोड़ा लिखता हूं, थोड़ा गाता हूं। जो मैं करता हूं, मुझसे बेहतर करने वाले कम हैं और मुझसे बेकार करने वाले बहुत सारे। मुङो जैसा करने वाला कोई नहीं है, तो मेरा कोई प्रतिस्पर्धी नहीं है। उनमें से आधे मेरे अपने वंशज हैं। देखो मेरे हेटर्स को हेट मत करो, वो मेरी ही औलादें हैं, वो मेरी ही हैं नसल, कभी जज करते थे हसल।

उत्सव के इस ट्विस्ट में, सांता क्लॉज़ एक दमदार एन्ट्री लेते हैं, और अपने गिफ्ट बैग से, कई तरह की अनूठी चुनौतियां निकालते हैं जो टीमों की रचनात्मकता, कौशल और टीमवर्क की परीक्षा लेंगी। लेकिन ‘देसी प्रॉप चैलेंज’ में, यह प्रतिस्पर्धा प्रबल हो गई, क्योंकि गीता मां ने आकाश थापा और तेजस वर्मा को चुनौती का सामना करने के लिए भेजा, जबकि मलाइका ने अपने वॉरियर्स- सौम्या कांबली, देबपर्णा गोस्वामी और प्रतीक उटेकर को उन्हें हराने के लिए भेजा।

आकाश और तेजस ने लोकप्रिय गाने‘ओ ओ जाने जाना’पर परफ़ॉर्म करते हुए अपनी प्रभावशाली एनर्जी से पूरे घर को हिला दिया। हनी सिंह, दंग रह गए, और उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘जानदार, शानदार, दमदार!’’ जबकि मलाइका इस बात से लगभग परेशान थी कि वे कितने अविश्वसनीय रूप से अच्छे थे, गीता मां उनके प्रोप उर्फ ठेला गाड़ी को संभालने के तरीके से हैरान थीं। उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए कहा, ‘‘यह प्रोप के सबसे अच्छे उपयोगों में से एक है! हम अक्सर प्रोप का इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से करने के बारे में सोचते हैं, लेकिन आप लोगों ने इसे शानदार तरीके से अंजाम दिया। सब कुछ बिल्कुल सही था!’’ उन्हें कड़ी टक्कर देते हुए, सौम्या, देबपर्णा और प्रतीक चार्टबस्टर गाने‘मुन्नी बदनाम’पर लावणी और बेली डांस को ब्लेंड करके सभी को मंत्रमुग्ध कर देंगे। हनी सिंह अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर सकें।

उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘मैंने कुछ ऑर्ट फ़ॉर्म्स को ब्लेंड करने के बारे में सोचा था, लेकिन आप लोगों ने इसे पहले कर दिया! मैंने पहले कभी बेली डांस को लावणी के साथ नहीं देखा – शानदार!’’ गीता मां ने मज़ाकिया अंदाज़ में टिप्पणी की, ‘‘कोई दूसरी ‘मुन्नी’ कभी नहीं हो सकती, और सच कहूं, तो कोई और बदनामी के लायक भी नहीं है!’’ उन्होंने इस तिकड़ी की तुलना ओजी मुन्नी, यानि उनकी टीम की मालकिन मलाइका अरोड़ा से भी की।

इसके साथ ही गीता और मलाइका के बीच मुन्नी बदनाम हुई के निर्माण से संबंधित दिल छूने वाली और पुरानी यादों को ताज़ा करने वाली बातचीत भी शुरू हो गई। रेमो ने दोनों टीमों की तारीफ की और कड़ी प्रतिस्पर्धा को स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने ‘‘एक-दूसरे को अछ्वुत टक्कर’’ दी।

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने 2.5 kg अफीम और 100 ग्राम हेरोइन की बरामद, चोरी की कार भी जब्त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें