Site icon Dainik Savera Times

दिलीप साहब और लता मंगेशकर के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता था : सायरा बानो

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सायरा बानो का कहना है कि उनके पति दिलीप कुमार और लता मंगेश्कर के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता था और दोनों हर साल रक्षा बंधन पर मिला करते थे। सायरा बानो ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने दिवंगत पति दिलीप कुमार और लता मंगेशकर के बीच के कुछ पलों के बारे में फैंस को बताया है।

सायरा ने बताया कि दोनों के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता था और अपनी कार्य प्रतिबद्धताओं में व्यस्त होने के बावजूद दोनों हर रक्षाबंधन पर मिलते थे। सायरा बानु ने दिलीप कुमार और लता की कुछ तसवीरें शेयर कर लिखा, भारतीय सिनेमा के कोहिनूर दिलीप साहब और भारतीय संगीत उद्योग की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बीच अपने शानदार स्टारडम की चकाचौंध से परे एक रिश्ता था।एक यात्रा के दौरान दिलीप साहब ने लताजी से उर्दू के सही उच्चारण के महत्व का जिक्र किया और कहा कि कैसे नुक्ता जैसी एक सरल चीज भी शब्दों को सुंदर बना देती है।

हर मायने में एक आज्ञाकारी बहन लताजी ने उनकी सलाह पर ध्यान दिया और एक उर्दू पढ़ाने वाले की सहायता ली।फिल्मी दुनिया के दोनों दिग्गजों के बीच का बंधन ‘आखिर तक’ बरकरार रहा।लताजी अक्सर दिलीप साहब से मिलने हमारे घर आती थीं और वे दोपहर का खाना या रात का खाना एक साथ खाते थे। पिछली बार जब वह यहां आई थीं, तो उन्होंने प्यार से दिलीप साहब को अपने हाथों से खाना खिलाया था।

Exit mobile version