Site icon Dainik Savera Times

Varun Dhawan के घर गुंजी खुशियों की किलकारी, वाइफ Natasha ने दिया Baby girl को जन्म

मुंबई : बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और नताशा दलाल अब पेरेंट्स बन गए है। आपको बता दे कि सोमवार 3 जून को वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर पिता बनने की खुशी जाहिर की। इस पोस्ट में उन्होंने एक एनिमेशन वीडियो शामिल रखा और कैप्शन में लिखा है-हमारी बेबी गर्ल आ गई है। आप सब का बहुत बहुत आभार बेटी और उनकी मां के लिए दुआएं देने के लिए। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। सोशल मीडिया पर वरुण का ये लेटेस्ट पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है यह खबर सुनकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। जिसके बाद सिनेमा इंडस्ट्री के फिल्मी सितारे सहित तमाम फैंस उन्हें बेस्ट विशेस दे रहे हैं।

इन सेलिब्रिटी ने दी बधाइयां

वरुण धवन और नताशा दलाल ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है जिसके बाद तमाम सेलिब्रिटी से इन्हे बधाइयां मिल रही हैं। वरुण धवन की लेटेस्ट पोस्ट पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शुभकामनाएं दी हैं। उनके अलावा समांथा रुथ प्रभु, ईशा गुप्ता और नुसरत भरूचा जैसी एक्ट्रेसेज ने भी नताशा और वरुण को बधाइयां दी हैं। बता दें कि आने वाले समय में वरुण फिल्म बेबी जॉन और वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगे।

Exit mobile version