Site icon Dainik Savera Times

विवादों से घिरी शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में होंगे ये बड़े बदलाव

बॉलीवुड के किंग खान यानि के शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘पठान’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर चुकी है। दरअसल उनकी फिल्म का पहला गाना ‘बेशर्म’ में दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग को लेकर आम जनता से लेकर बड़े से बड़े नेताओं तक आपत्ति जताई और कहा कि ये धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया। ऐसे में अब खबरों के मुताबिक पता चला है की सेंसर बोर्ड के नियमों के तहत बदलाव किये गए हैं। जी हाँ, सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी के बयान के अनुसार फिल्म में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें के ‘पठान’ के बेशर्म रंग गाने में तीन बदलाव करने की बात सामने आई हैं। बता दें के इस गाने में दीपिका के शरीर के कुछ क्लोज-अप शॉट्स हटाए गए हैं। साथ ही गाने में ‘बहुत तंग किया’ लिरिक्स के साथ आने वाले कुछ सेंशुअस विजुअल भी बदले गए हैं और इनकी जगह दूसरे शॉट लगाए गए हैं। ‘बेशर्म रंग’ से दीपिका का साइड पोज भी हटाया गया है। लेकिन गाने में दीपिका के विवादित ‘भगवा बिकिनी’ के शॉट्स अभी भी हैं या हटा दिए गए हैं इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में 13 जगह पर PMO (प्रधानमंत्री कार्यालाव) को बदला गया है। सिर्फ यही नहीं बल्कि बताया जा रहा है कि फिल्म के एक सीन पर चल रहे टेक्स्ट में ‘ब्लैक प्रिजन, रशिया’ को बदलकर ‘ब्लैक प्रिजन’ भी किया गया है। जानकारी के लिए बता दें शाहरुख की ये फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को रिलीज होगी।

Exit mobile version