Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kareena Kapoor Khan की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को इस शुक्रवार थिएटर में देखने के यह है 7 बड़े कारण

September 9, 2024

Kareena Kapoor Khan की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को इस शुक्रवार थिएटर में देखने के यह है 7 बड़े कारण

मुंबई: करीना कपूर खान स्टारर फिल्म “द बकिंघम मर्डर्स” इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस मिस्ट्री-थ्रिलर के ट्रेलर ने सस्पेंस और इंटेंसिटी का माहौल बना दिया है, जिसकी वजह से दर्शकों की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर पहुंच गया है। ट्रेलर को शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जिसने इसे एक मस्ट-वॉच मिस्ट्री-थ्रिलर बना दिया है। फिल्म रिलीज से एक हफ्ते पहले, चलिए जानते हैं उन कारणों के बारे में, जो “द बकिंघम मर्डर्स” को इस शुक्रवार थिएटर में देखना जरूरी बनाते हैं।

1. ओरिजनल कंटेंट:
“द बकिंघम मर्डर्स” नई और ओरिजनल कंटेंट पेश करती है। कहानी नई है और पहले कभी नहीं देखी गई है। जैसा कि ट्रेलर में दिखाया गया है, फिल्म कई उतार-चढ़ाव का वादा करती है, जो दर्शकों को एक अनोखे और रोमांचक अनुभव कराएगी।

2. मजबूत और इमोशनल प्लॉट:
फिल्म जसमीत भामरा (जिसे जैज के नाम से भी जाना जाता है) की कहानी बताती है, जो एक पुलिस ऑफिसर और सिंगल माँ है, जिसने हाल ही में एक गोलीबारी में अपने बच्चे को खो दिया है। करीना कपूर खान ने जैज़ की भूमिका निभाई है। उनके किरदार का हालिया दर्द तब फिर से सामने आता है जब उसे एक लापता बच्चे का मामला दिया जाता है। कहानी कई सरप्राइजेज से भरी है, जो इसे एक्साइटिंग होने के साथ इमोशंस से भरी हुई बनाती है।

3. द बकिंघम मर्डर्स के साथ करीना का प्रोडक्शन में पहला वेंचर:
करीना कपूर खान बतौर प्रोड्यूसर अपनी शुरुआत कर रही हैं। वैसे तो वे पिछले 25 सालों से लीडिंग एक्ट्रेस हैं, लेकिन यह फिल्म उनके करियर में एक खास कदम है। उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर अपने डेब्यू प्रोजेक्ट के लिए एक अनोखे जॉनर, एक मिस्ट्री थ्रिलर को चुना है।

4. इंटरनेशनल अपील वाली फिल्म:
“द बकिंघम मर्डर्स” ने BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपने ग्लोबल प्रीमियर के साथ अपनी इंटरनेशनल अपील दिखाई है। इसे वहां शानदार रिव्यू और फीडबैक मिला है। यह फिल्म 2023 मुंबई फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई गई है।

5. कॉप के रूप में करीना कपूर खान:
करीना कपूर खान आमतौर पर पू और गीत जैसे हंसमुख रोल्स में नजर आती हैं, लेकिन इस बार वह एक गंभीर पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं, जो मुश्किल हालात से जूझती है। ट्रेलर देखकर यह साफ है कि दर्शकों को करीना का एक नया और प्रभावशाली रूप देखने को मिलेगा और उन्होंने बेहतरीन काम किया है।

6. फिल्म की कहानी सीट से बांधे रखेगी:
“द बकिंघम मर्डर्स” एक थ्रिलिंग और एक्साइटिंग फिल्म होने का वादा करती है, जो आपको अपनी सीट से बांधे रखेगी। ट्रेलर देख पहले ही पता चल गया है कि यह एक बहुत ही एंटरटेनिंग और सस्पेंस से भरी थ्रिलर होने वाली है।

7. वीरे दी वेडिंग और क्रू के बाद एकता कपूर और करीना कपूर खान की एक और पार्टनरशिप:
यह फिल्म एंटरटेनमेंट की दुनिया के दो बड़े नाम, प्रोड्यूसर एकता कपूर और करीना कपूर खान के बीच होने वाला एक और कॉलेबोरेशन है। वीरे दी वेडिंग और क्रू जैसी पॉपुलर कॉमेडी ड्रामा बनाने के बाद, यह जोड़ी अब एक नए जॉनर को एक्सप्लोर कर रही है। ऐसे में हमें पूरा यकीन है कि वे एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने वाली हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें