Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

कपूर खानदान की क्रिसमस पार्टी में रणधीर कपूर के साथ-साथ शामिल हुए ये सितारे

December 26, 2023

कपूर खानदान की क्रिसमस पार्टी में रणधीर कपूर के साथ-साथ शामिल हुए ये सितारे

मुंबई: कपूर परिवार का पारंपरिक क्रिसमस लंच सोमवार को मुंबई में रखा गया। कार्यक्रम में कपूर खानदान के कई सदस्यों ने अपने सहयोगियों के साथ शिरकत की।जहां बॉलीवुड स्टार जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा ने अपनी उपस्थिति से महफिल लूट ली, वहीं कपूर परिवार के अन्य सदस्य भी लंच के लिए पहुंचे।

एक्टर आदर जैन अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा अडवाणी के साथ पहुंचे। आदर ने सफेद जॉगर्स के साथ काली शर्ट पहनी थी। अलेखा ने डेनिम के साथ सफेद टॉप पहना था। उनके भाई अरमान जैन पत्नी अनीसा के साथ आए।दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर अपनी पत्नी बबीता के साथ पहुंचे। जहां रणधीर ने डेनिम के साथ चेकर्ड शर्ट पहनी थी, वहीं बबीता ने विशेष लंच के लिए भारतीय पोशाक चुनी।

कार्यक्रम में करिश्मा कपूर फ्लोरल आउटफिट में नजर आई। ‘द आर्चीज’ अभिनेता अगस्त्य नंदा भी अपनी बहन नव्या के साथ लंच में शामिल हुए। अगस्त्य और नव्या निखिल नंदा और श्वेता बच्चन नंदा के बच्चे हैं। निखिल रितु नंदा के बेटे हैं, जो महान अभिनेता राज कपूर की बेटी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें