Site icon Dainik Savera Times

‘धमाल 4’ में Ajay Devgan संग नजर आएंगे ये सितारे, जानिए कब होगी मोवी रिलीज़

मुबई: बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन अपनी सुपरहिट फिल्म धमाल के चौथे संस्करण में काम करने जा रहे हैं। बॉलीवुड के जानेमने निर्दशक इंद्र कुमार ने वर्ष 2007 मे सुपरहिट फिल्म धमाल बनायी, जिसमें अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभायी। इंद्र कुमार ने इसके बाद वर्ष 2011 मे डबल धमाल और वर्ष 2019 में टोटल धमाल बनायी।

टोटल धमाल में अजय देवगन, अनिल कपूर,माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी ने अहम भूमिका निभायी।अब इंद्र कुमार ‘धमाल 4’ लाने की तैयार कर रहे हैं, इसके लिए उन्होंने स्टारकास्ट भी फाइनल कर ली है। बताया जा रहा है कि ‘धमाल 4’ को भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे। धमाल 4 में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी धमाल नजर आयेंगे। यह फिल्म इसी साल के अंत में फ्लोर पर आएगी। फिल्म की तैयारियों का काम जोरों पर चल रहा है।

Exit mobile version