Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस वर्ष रिलीज होने जा रही है इन Bollywood स्टार्स की ये Super Hit फिल्में, देखे लिस्ट

January 9, 2023

इस वर्ष रिलीज होने जा रही है इन Bollywood स्टार्स की ये Super Hit फिल्में, देखे लिस्ट

पठान- शाहरुख खान की फिल्म इसी महीने 25 जनवरी को रिलीज होगी। ‘पठान’ को लेकर ज्योतिषी ने कहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी!!

शहजादा- साल के अगले महीने फरवरी में फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन की अपनी मचअवेटेड फिल्म शहजादा को लेकर थिएटर पहुंचेंगे। यह 10 फरवरी को रिलीज होगी।

सैल्फी- इसके बाद फरवरी महीने में ही 24 तारीख के दिन सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘सैल्फी’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में इमरान हाशमी भी लीड रोल में हैं।

भोला- 30 मार्च 2023 के दिन सुपरस्टार अजय देवगन भी अपनी फिल्म भोला को लेकर सिल्वर स्क्रीन पहुंचने वाले हैं। इस फिल्म का भी इस वक्त खासा बज है।

किसी का भाई किसी की जान- मार्च के बाद 21 अप्रैल के दिन सुपरस्टार सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे। सलमान खान स्टारर इस फिल्म का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

पोन्नियिन सेल्वन 2- चियान विक्रम और ऐश्वर्य राय बच्चन स्टारर तमिल निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ भी इस वर्ष अप्रैल में रिलीज हो सकती है।

जवान 2- जून के दिन एक बार फिर सुपरस्टार शाहरुख खान निर्देशक एटली कुमार की फिल्म ‘जवान’ लेकर थिएटर पहुंचेंगे। दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है।

आदिपुरुष- प्रभास स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ भी इसी साल रिलीज होने की तैयारी में हैं। मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि यह फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज होगी।

एनिमल- रणबीर कपूर स्टारर, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल भी इसी साल अगस्त महीने में रिलीज होगी। इस फिल्म को मेकर्स 11 अगस्त के दिन रिलीज करेंगे।

सालार- 28 सितंबर 2023 के दिन ‘के.जी.एफ. 2’ निर्देशक प्रशांत नील सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म ‘सालार’ लेकर आएंगे। यह भी एक पैन इंडिया मूवी होगी।

टाइगर 3- सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ 10 नवंबर को सिनेमाघर पहुंचेगी। इस फिल्म को लेकर भी फैंस सुपरएक्साइटेड हैं।

100%- साजिद खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘100%’ में जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, नोरा फतेही, शहनाज गिल दिखाई देंगे। यह फिल्म 10 नवंबर को रिलीज हो सकती है।

सैम बहादुर- मेघना गुल्जार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख दिखाई देंगे। यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हो सकती है।

डंकी- शाहरुख खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी भी इसी साल सिल्वर स्क्रीन पहुंचेगी। इस फिल्म को मेकर्स 22 दिसंबर के दिन रिलीज करेंगे। बड़े मियां छोटे मियां फिल्म स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर मचअवेटेड एक्शन ड्रामा फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां 22 दिसंबर के दिन रिलीज हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें