Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस एक्ट्रेस ने स्वास्थ्य को बताया धन, बोलीं- ‘यह बेहद जरूरी है‘

November 1, 2024

इस एक्ट्रेस ने स्वास्थ्य को बताया धन, बोलीं- ‘यह बेहद जरूरी है‘

नई दिल्ली : बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर ने बताया कि आज के समय में स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें स्रीकर्स पहनना पसंद है। उन्होंने बताया कि वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में जूते पहनना बहुत पसंद करती हैं।

जब अभिनेत्री से पूछा गया कि उन्हें क्या ज्यादा पसंद है – स्टिलेटो या स्रीकर्स, तो श्रद्धा ने बताया ‘अगर आप किसी पार्टी में जा रहे हैं तो आप स्टिलेटो पहन लेते हैं। लेकिन आप किसी पार्टी में जा रहे हैं और आपको खूब डांस करना है, तो आप स्रीकर्स पहन सकते हैं, मैं यही करती हूं। ‘‘स्त्री 2’’ अभिनेत्री ने कहा ‘‘मुझे रोजाना स्रीकर्स पहनना पसंद है। श्रद्धा स्पोर्ट्स वियर लेबल एसिक्स की ब्रांड एंबेसडर हैं।

अभिनेत्री ने देश में फिटनेस संस्कृति के बढ़ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसे बढ़ावा दिए जाने के बारे में कहा, ‘आप जानते हैं, मुझे लगता है कि हम सभी को फिटनेस को बढ़ावा देना चाहिए और इसे अपने परिवार-दोस्तों के बीच भी फैलाना चाहिए। अभिनेत्री ने कहा स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है, इसलिए मेरा मानना है कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीना जरूरी है।

ब्रांड के एक नए स्टोर के शुभारंभ के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचीं अभिनेत्री ने कहा ‘‘मैं ब्रांड एंबेसडर बनने से पहले से ही एसिक्स पहनती रही हूं और मुझे लगता है कि जब आप वास्तव में स्वस्थ दिमाग और स्वस्थ शरीर पर ध्यान देते हैं, तो यह स्पेशल हो जाता है।

उन्होंने कहा ‘मुझे नहीं लगता कि कोई भी स्पोर्ट्स शूज को इस तरह से पहन सकता है। मैं ऐसे कई लोगों को जानती हूं, जो मेरे परिवार और मेरे दोस्तों के सर्कल में भी हैं, जो एसिक्स के दीवाने हैं और मैं उनमें से एक हूं।‘

इस बीच अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 2010 में ‘तीन पत्ती’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली हिट आशिकी-2′ थी। कई उतार-चढ़ाव के बाद अभिनेत्री ने सफल फिल्में देने का क्रम जारी रखा।

उन्होंने दर्शकों को निराश नहीं किया और ‘स्त्री’, ‘स्त्री-2’ और ‘तू झूठी मैं मक्का’ जैसी हिट फिल्में दी हैं। श्रद्धा ने हाल ही में रिलेशनशिप में होने की बात स्वीकार की और कहा कि उन्हें अपने पार्टनर के साथ समय बिताना पसंद है। श्रद्धा ‘धूम’ की चौथी किस्त में रणबीर कपूर के साथ काम करती नजर आएंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें