Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस अभिनेत्री ने प्रोमो शूट के लिए पहना 10 किलो का लहंगा

November 6, 2023

इस अभिनेत्री ने प्रोमो शूट के लिए पहना 10 किलो का लहंगा

मुंबई : ‘कुमकुम भाग्य’ के नए प्रोमो में अपने शादी के लुक के बारे में खुलासा करते हुए अभिनेत्री राची शर्मा ने कहा कि कैसे उन्होंने सीक्वेंस के दौरान 10 किलो का लहंगा कैरी किया था। अभि और प्रज्ञा के चैप्टर के चौंकाने वाले अंत के बाद, शो में रणबीर (कृष्णा कौल) और प्राची (मुग्धा चापेकर) के जीवन में कई मोड़ और चुनौतियां आईं, जिन्होंने उन्हें अलग कर दिया, जिससे प्रशंसक उनके पुनर्मलिन को देखने के लिए उत्सुक हो गए।

हालांकि, ऐसा लगता है कि आने वाले एपिसोड में, पूरी कहानी अपने आप ही पलटने वाली है क्योंकि शो तेजी से बीस साल आगे बढ़ रहा है और यह रणबीर – प्राची की प्यारी बेटी पूर्वी के जीवन का अनुसरण करना शुरू कर देता है। कहानी तब आगे बढ़ती है जब पूर्वी (राची) और राजवंश मल्होत्रा (अबरार काजी) को पहली नजर में ही एक-दूसरे से प्यार हो जाता है।

उनकी शादी के दिन हम पूर्वी को पूरे मन से प्रतिज्ञा लेते हुए देखते हैं क्योंकि उसे लगता है कि उसे अपने सपनों का राजकुमार मिल गया है तो वहीं हम देखते हैं कि राजवंश आधे-अधूरे मन से रस्में निभा रहा है। प्रोमो शूट के दौरान राची को एहसास हुआ कि लहंगा लगभग 10 किलो का है। यह एक लाल लहंगा है, जिस पर भारी जटिल चांदी का काम है, जिसके साथ एक चमकीला सुनहरा कुंदन सेट है और उसकी कलाइयों में चूड़ा है, जिसने सेट पर ध्यान आकर्षति किया है।

उसी के बारे में बात करते हुए राची ने साझा किया, ‘‘जब मुझे पता चला कि यह शूटिंग के लिए एक शादी का लुक होगा, तो मैं बहुत उत्साहित हो गई। फिर बाल और मेकअप के बाद जब लहंगा पहनने की बारी आई तो यह एक काम था जो बहुत भारी था।’ उन्होंने साझा किया, ‘‘हमने हल्का मेकअप करना चुना क्योंकि आभूषण और लहंगा पहले से ही काफी आकर्षक लग रहे थे। लहंगा बहुत भारी था और मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। लेकिन शूटिंग के दौरान मुझे वजन की आदत हो गई और मुझे एक दुल्हन की तरह महसूस हुआ क्योंकि मेरे साथ लोग चलते थे जो मुझे अपना लहंगा उठाने में मदद करते थे।’

राची ने कहा, ‘‘एक सुंदर पहनावा पहनना अच्छा लगा। जब मैंने खुद को स्क्रीन पर देखा तो मुझे लगा कि हमारी सारी मेहनत सफल हो गई।’ जहां राची अपने वेडिंग लुक में खूबसूरत लग रही हैं, वहीं यह देखना दिलचस्प होगा कि पूर्वी और राजवंश की प्रेम कहानी कैसे सामने आएगी और शो में 20 साल के लीप के बाद रणबीर और प्राची का क्या होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें